लक्ष्मीपुर: गांधी जयंती पर मड़ैया पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में स्वच्छता पर दिया गया जोर
ग्रामीण विकास विभाग के तहत शुक्रवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड की मड़ैया पंचायत भवन में 2 बजे ग्रामसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शांति देवी ने की। ग्रामसभा का आयोजन महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) की तैयारी को लेकर किया गया।