चूरू: कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में नहा रही महिला से अश्लील हरकतें करने का दो पड़ोसी युवकों पर लगा आरोप
Churu, Churu | Jul 31, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला से उसके घर में नहाते समय अश्लील हरकतें करने और जबरदस्ती हाथ पकड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने दो पड़ोसी युवकों पर आरोप लगाया है।