जहानाबाद: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, कहा - सरदर्द का इलाज कराने आई थी, लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर प्रखंड के तेहटा थाना क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी एक महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ इलाज कराने आई थीं। मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी वहां से हट गए। सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को शांत कराया।