बरौनी: बछवारा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बने पुल पर पहुंच मार्ग नहीं होने से स्थानीय लोग आक्रोशित
बछवारा प्रखंड अंतर्गत दियारा के क्षेत्र में बने हुए पुल पर पहुंच पथ नहीं होने के कारण स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं ।लोगों ने गुरुवार को दिन के ग्यारह बजे बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया गया, लेकिन पहुंच पथ नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।