पताही: जन सुराज संगठन ने किया देवापुर बेलवा संगम घाट पर कांवरिया सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन
जन सुराज संगठन द्वारा पताही प्रखंड के देवापुर बेलवा संगम घाट पर कांवरियों की सेवा के लिए एक विशेष कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सेवानिवृत्त कैबिनेट सचिव अजय कुमार द्विवेदी, पूर्व जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह,चिरैया विधानसभा के जनसुराजी नेता संजय कुमार,जन सुराज के जिला अध्यक्ष राम शरण प्रसाद सहित कई लोगों ने किया।