जबलपुर: हनुमानताल में मामूली बात पर युवक को चाकू मारा, आरोपी फरार, पीड़ित पहुंचा थाने
जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में गाड़ी छूने के मामूली विवाद पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे सुलेमानी मस्जिद के पास हुई। पीड़ित मुजफ्फर खान ने हनुमानताल थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने घायल का मुलाहिजा (मेडिकल) करवाकर जांच शुरू कर दी है।