जोकीहाट: जोकीहाट में 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Jokihat, Araria | Jul 31, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत महलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।