सिकंदराराऊ: कछला गंगा घाट पर डूबी किशोरी का शव मिला, दोनों के शव पहुंचे उनके गांव पिछौती व कानऊ
कानऊ निवासी ओमवीर सिंह परिजनों ब रिश्तेदारों सहित गंगा दशहरा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। जहां छह सदस्य डूबने लगे गोताखोरों व पुलिसके द्वारा तत्काल सभी सदस्यों को बचाने का प्रयास किया गया जिसमें नमन की डूबने से मौत हो गई। पिछौती निवासी 12 वर्षीय किशोरी शिखा लापता थी जिसके शव को गोताखोरों द्वारा दूसरे दिन ढूढ निकाला गया है।