मड़ियाहू: छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में 4 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक महिला की तहरीर पर 4 लोगों पर छेड़खानी मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दिया कि घटना 14 सितंबर शाम 6 बजे की है। प्रार्थिनी घर में अकेली थी, तभी गांव के 4 युवक उसके घर में घुस गए और प्रार्थिनी को बुरी नीयत से पकड़ लिए। प्रार्थिनी के शोर मचाने पर उसका पति आ गया।