घाटोल: घाटोल में फिर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला, स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा की रखी मांग
घाटोल कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे-56 पर शुक्रवार सुबह 4 बजे एक कचरे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सिद्धि विनायक कॉलोनी के पास हुआ। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसा तड़के होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।