पटना ग्रामीण: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पटना स्टेट हैंगर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे ने किया स्वागत
देश के पूर्व राष्ट्रपति सह बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद रविवार को पटना पहुंचे, जहां पटना स्टेट हैंगर में रविवार सुबह 11:00 बजे रामनाथ कोविंद का स्वागत किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने पटना स्टेट हैंगर पहुंचकर रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।