पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का BJP को आगाह: 'दिल्ली जीतना आसान, बिहार समझना होगा'
रविवार की सुबह 11:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली चुनाव परिणाम का बिहार विधानसभा चुनाव पर कोई असर पड़ेगा? क्योंकि अब बीजेपी और एनडीए के नेता कह रहे हैं कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है. इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये बिहार है, समझना पड़ेगा।