गोरखपुर: कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में लाठी, डंडा और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाली 2 वांछित अभियुक्ताएं गिरफ्तार
दिनांक 28 अप्रैल की रात्रि में वादी मुकदमा के पड़ोस की रहने वाले अभियुक्ता उपरोक्त व अन्य लोगों द्वारा कुत्ते को खाना खिलाने कि बात को लेकर हुये विवाद में वादी के परिजनो को लाठी-डन्डे व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया गया।जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर महज 24 घण्टे में इस घटना में शामिल दो अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।