मुज़फ्फरनगर: जिला अस्पताल पर उठे सवाल, डॉक्टर पर दिव्यांग बच्ची की टांग तोड़ने का आरोप, मां ने खोला डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। दिव्यांग बच्ची की मां रेशमा ने हड्डी रोग विशेषज्ञ पर इलाज के दौरान बेटी की टांग की हड्डी दोबारा तोड़ने का आरोप लगाया है।महिला का दावा है कि ऑपरेशन के लिए पैसे भी मांगे गए। शिकायत लेकर वह डीएम कार्यालय पहुंची। वहीं सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है