विदिशा: कोतवाली थाना क्षेत्र के जंबार-बागरी में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में लगाई फांसी जिला अस्पताल में कराया PM
ग्राम जंबार-बागरी निवासी 19 वर्षीय आर्यन गौड ने रविवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जागे तो उसे फंदे पर लटका देखा, बाद में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर 12 बजे शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि आर्यन भोपाल में एक रेस्टोरेंट में काम किया करता था।