हमीरपुर: हमीरपुर में सरकारी राशन की दुकान में खराब ज्वार वितरित करने की जांच शुरू हुई
सरकारी राशन वितरण प्रणाली की गंभीर लापरवाही के तहत मुख्यालय के यमुना घाट स्थित सरकारी राशन की दुकान से सड़ा हुआ अनाज वितरित किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्ति विभाग हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में राशन लेने पहुंचे कई राशन कार्ड धारक खराब ज्वार को दिखाते हुए नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। कार्ड धारक राम जी