सांगोद: सांगोद नगर में थाना रोड चौड़ीकरण के कारण कल सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा पावर कट
Sangod, Kota | Jul 11, 2026 सांगोद क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सहायक अभियंता, जेवी.वी.एनएल सांगोद द्वारा शनिवार को सांय 6बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार, रविवार 12 जुलाई पीडब्ल्यूडी द्वारा थाना रोड के चौड़ीकरण कार्य के चलते 11 केवी बपावर रोड–थाना रोड विद्युत लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। इस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।