हरदोई: लखनऊ में राजभवन घेराव में शामिल होने जा रहे NSUI पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026 लखनऊ में एनएसयूआई द्वारा राजभवन घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरदोई से रवाना हो रहे NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा पहले उनके आवासों पर हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं जब कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर हरदोई बस स्टैंड पहुंचे, जहां शहर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली परिसर में बैठा दिया।