उन्नाव: सदर तहसील में समाधान दिवस पर 112 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, 15 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण
Unnao, Unnao | Oct 3, 2026 उन्नाव के सदर तहसील परिसर में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम नमामि गंगे ने की। इस दौरान तहसील क्षेत्र से पहुंचे पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।