फैज़ाबाद: थाना गोसाईंगंज क्षेत्र के वंदनपुर में प्रधान के घर में घुसकर चोरों ने की ₹35,000 नकदी और कीमती जेवरात की चोरी
थाना गोसाईंगंज के वंदनपुर में प्रधान ब्रह्मदीन कनौजिया के घर में घुसकर देर रात चोरों ने 35,000 रुपये नकद व तीन लाख के जेवर चोरी कर लिया। सुबह सोकर उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच- पड़ताल की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि चोर देर रात में बगल से छत पर चढ़े और दूसरी मंजिल के कमरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।