फैज़ाबाद: अयोध्या में तैनात के दो डिप्टी एसपी बने एएसपी, एसएसपी और एसपी ग्रामीण लगाया प्रोन्नति चिन्ह
अयोध्या में विभागीय प्रोन्नति प्रक्रिया के तहत जिले में तैनात दो डिप्टी एसपी को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है।इनमें से एक को एसएसपी ने प्रोन्नति चिन्ह लगा कर उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई दी है। जिले में पुलिस उपाधीक्षक यातायात के पद पर तैनात डा राजेश तिवारी और पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात डॉ अर्चना सिंह प्रोन्नत हुई है।