फैज़ाबाद: कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा कोयला लदा ट्रक
अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास दोपहर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कोयला लदा एक ट्रक पलट गया।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई सिर्फ ड्राइवर और खलासी को मामूली चोट आई है। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को किनारे कराया गया है। किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित रहा।