फैज़ाबाद: राम मंदिर समिति की बैठक में भाग लेने के लिए राम मंदिर समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या
सर्किट हाउस में राम मंदिर के निर्माण पर बोले निपेंद्र मिश्रा, कहा राम मंदिर के प्रथम तल पर जो भी व्यवस्थाएं हैं उसको सुनिश्चित करना है, प्रथम तल पर इस तरह की रेलिंग लगाई जाए ताकि कोई बालक पहुंचता है तो उसके गिरने की संभावना न हो, वहां पर वर्टिकल बाड़ लगाया जाए या फिर जाली लगाई जाए इसका निर्णय होना है,आज की बैठक में सारे निर्णय पूर्ण कर लिए जाएंगे।