केरसई: केरसई के ढिंगुरपानी गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Kersai, Simdega | Apr 17, 2026 केरसई के ढिंगुरपानी गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे दिलीप नमक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज चल रही है ।मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों को पता लग रही है ।बताया गया कि हेलमेट नहीं पहनने की वजह से माथे पर गंभीर चोट लगी है।