घाटमपुर: पतारा में 8 मई को आ सकते हैं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ,भरेंगे जीत की हुंकार,एसीपी ने किया मैदान का निरीक्षण
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत पतारा में आगामी 8 मई को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। उनकी जनसभा होने की संभावना है। जिसको देखते हुए एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने मैदान का निरीक्षण किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस जनसभा से अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी के लिए जीत की हुंकार भर सकते हैं।