गुना नगर: ग्राम तिलवाड़ा में बेटी के ससुराल पक्ष व डॉक्टर से प्रताड़ित व्यक्ति ने वीडियो बनाया, सेल्फास खाकर मौत
गुना के सिरसी थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में 40 वर्षीय मनोज राठौर ने 1 अगस्त की शाम कथित रूप से वीडियो बनाकर सेल्फास की गोलियां खा लीं। जिला अस्पताल में रात 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और एक डॉक्टर पर गिरवी रखे जेवर वापस न करने का आरोप लगाया है। 2 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया