खंडवा नगर: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, आगे की जांच शुरू, अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी
इमलीपुरा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्लॉटर हाउस और आसपास संचालित गोदामों पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई संचालक मौके से भागते नजर आए। टीम ने चमड़े और हड्डियों के भंडारण वाले गोदामों की गहन जांच की