बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े के तीन मामले आए सामने, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीनों पर कब्जा किया गया। पहले मामले में मुक्ताप्रसाद नगर निवासी असगर हुसैन ने चंद्रशेखर, गिरिराज व्यास, गायत्री व्यास सहित अन्य पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का