पीलीभीत: गणतंत्र दिवस पर भी जारी रहा किसानों का धरना, अन्नदाता आंदोलन को मजबूर
पीलीभीत के कलीनगर तहसील में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। यह धरना 22 जनवरी से राजपुर सिमरा तालुके महाराजपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करने का किसानों ने आरोप लगाया है, इसी को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।