पीलीभीत: सेहरामऊ और पूरनपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
सेहरामऊ और पूरनपुर के कई विद्यालयों द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और देशभक्ति नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान विद्यार्थियों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और नशा मुक्त देश बनाने की अपील करते हुए लोगों को जागरूक किया।