पीलीभीत: पूरनपुर से सरवाड़ शरीफ पहुंची टीम ने उर्स में चादरपोशी कर अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी
पूरनपुर जनपद पीलीभीत से एक जत्था राजस्थान के सरवाड़ शरीफ पहुंचा, जहां ख्वाजा गरीब नवाज़ हज़रत मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलेह के साहबजादे ख्वाजा फखर रहमतुल्ला अलेह के उर्स में शिरकत की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने सोमवार को दरगाह पर चादरपोशी कर पूरे जनपद पीलीभीत सहित देश में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।