करपी: नरगा गांव के बधार में मिले युवक के शव की गुत्थी नहीं सुलझी, किया गया अंतिम संस्कार
Karpi, Arwal | May 2, 2026 करपी थाना क्षेत्र के नरगा गांव के बधार में सोमवार की रात 10 बजे मिली युवक के शव की गुत्थी नहीं सुलझी। पुलिस 72 घंटे बाद भी इस मौत की मिस्ट्री नहीं सुलझा पाई। आखिर यह युवक कौन था ,कहां से आया था और कैसे इसकी मृत्यु हुई ।पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में असफल रही। 72 घंटे बाद शनिवार को दोपहर 3:00 बजे अज्ञात शव का दाह संस्कार कर दिया गया।