महुआडांड़: महुआडांड़ को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में होगा काम: पूजा कुमारी, एसडीपीओ
नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पूजा कुमारी ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे महुआडांड़ अनुमंडल का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक अपराधों पर नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया।