बरेली: थाना सुभाष नगर पुलिस ने गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली
थाना सुभाष नगर पुलिस ने गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में लगी गोली।पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया इतने में एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस द्वारा बताया गया पकड़े गए आरोपियों में असलम,अफाक, मोहम्मद सफीक शामिल थे।