प्रतापगढ़: कल्याणपुर मौरहा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख, आधा दर्जन लोग झुलसे
कल्याणपुर मौरहा गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से मुन्ना लाल वर्मा के घर में आग लग गई, जिससे पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में गुड़िया देवी समेत आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मुआयना किया, वहीं गुरूवार शाम 5 बजे विधायक जीतलाल पटेल ने सहायता का आश्वासन दिया है।