बहराइच: इंदिरा स्टेडियम पहुंचे डीएम ने स्टेडियम की व्यवस्था व खेल गतिविधियों का लिया जायज़ा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शुक्रवार इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में स्थित बैडमिंटन कोर्ट एवं छत के सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करण टेकडी वाल की उपस्थिति में सब जूनियर बालिका खिलाड़ी के हाथों फीता कटवा कर लोकार्पण किया गया। इस दौरान डीएम ने निरीक्षण कर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।