रैणी: रामनगर जामडोली में झूलते बिजली तारों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
Reni, Alwar | Apr 25, 2026 रैणी (अलवर) क्षेत्र के रामनगर जामडोली स्थित गुर्जर गुवाड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई है, जहां रास्ते से गुजर रही 11 केवी लाइन के तार महज 7–8 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।