पिपरा: हरिहरगंज में महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विपक्ष पर लगे गंभीर आरोप
Pipra, Palamu | Apr 24, 2026 हरिहरगंज शहर के डाक बंगला के समीप शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिलाओं का उत्साह और जोश देखने लायक था। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की भाजपा नेत्री नीतू सिंह ने किया।