करतला: रिटायर्ड शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, कमर से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य
Kartala, Korba | Jun 29, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुमान से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तुमान निवासी सेतराम पैकरा, जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष बताई जा रही है, ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।