बनखेड़ी: स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला संपत्ति का कानूनी अधिकार, चांदौन में निःशुल्क रजिस्ट्री कार्यक्रम आयोजित
बनखेड़ी । धनतेरस के अवसर पर ग्राम चांदौन में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत निःशुल्क रजिस्ट्री कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकारो की जानकारी दी।