बक्सर: नदांव मध्य विद्यालय में नामांकन पखवाड़ा: बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा की अलख
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 राज्य एवं जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर चल रहे नामांकन पखवाड़ा के तहत शनिवार को मध्य विद्यालय नदांव में 12:30 बजे अपराह्न में जागरूकता रैली निकाली गई। कक्षा 5 व 6 के छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड और नुक्कड़ नाटक टीम ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चो ने गांव की गलियों-मोहल्लों व चौराहों पर ‘सुनो भाई, सुनो भाई’ नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।