जयपुर: जयपुर में 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान के तहत 313 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Jul 10, 2026 पुलिस कमिश्नरेट जयपुर ने गुरुवार को अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत शहरभर में हार्डकोर अपराधियों, गैंग सदस्यों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित बदमाशों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए 313 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक सक्रिय गैंग के सदस्य को भी पुलिस ने दबोच लिया।