नर्मदापुरम निवासी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सांसद माया नारोलिया ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने सहित विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।