कालपी: कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
Kalpi, Jalaun | Apr 28, 2026 कालपी नगर क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, युवती के पिता ने नगर निवासी युवक शिवम पर प्रेम प्रसंग के चलते बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार शाम 7 बजे जानकारी दी है, वही दोनों की तलाश शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में युवक-युवती दोनों बालिग पाए गए हैं।