बंजरिया: सेमरा भोला माई स्थान में भगवान गणेश और शंकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बुधवार को निकाली गई कलश यात्रा
सेमरा भोला माई स्थान में भगवान गणेश व शंकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बुधवार कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय विजय चौधरी ने दो बजे बताया कि कलश यात्रा मंदिर से सिकरहना नदी के मधुमालती घाट पर से जल लेकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। जहां गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के वक्त जल से पूजा की जाएगी। गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद रातको महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।