पाटन: ग्राम थूहा के पास ऑटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो घायल, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | May 18, 2026 कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि निलेश ठाकुर निवासी थहा ने रिपोर्ट लिखाई की वह और पवन लोधी मोटरसाइकिल से कटंगी सामान लेने जा रहे थे जैसे ही ग्राम थूहा में रोड के पास पहुंचे तभी एक मोड़ ऑटो चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्व चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे वे दोनों घायल हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।