🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
⚡ बिजली के खंभे में पड़ी लंबी दरार, हादसे का खतरा बढ़ा
उन्नाव। ग्राम सभा मुर्तुजा नगर में गांव के प्रवेश से पहले अंबालाल पुत्र सूरज शुभम के घर के पास स्थित बिजली के खंभे में लंबी दरार पड़ गई है। बताया जा रहा है कि खंभे की स्थिति पहले से अधिक खराब होती जा रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले बिजली विभाग के अधिकारियों को खंभे की जर्जर स्थिति के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जर्जर खंभे का तत्काल निरीक्षण कर उसे बदलवाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
🎤 न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट
Unnao, Unnao | Sep 2, 2026