फरीदाबाद: जिले में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने गौरव उर्फ चौटाला वासी गांव सेवली पलवल को सेक्टर-3 दानापानी पार्क से देसी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित, कृष्णा उर्फ नानू वासी गांव सेवली पलवल को अम्बेडकर भवन सेक्टर-3 बल्लभगढ़ से देसी पिस्तौल व कारतूस सहित तथा बिट्टू उर्फ बाटूल वासी संजय कॉलोनी ओखला फेस-2 हाल सेक्टर-31 से काबू किया