फरीदाबाद: शेयर खरीद-बिक्री के नाम पर 28 लाख रुपये के फ्रॉड मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
साइबर थाना सेन्ट्रल में सेक्टर-37 में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड होने के मामले में एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसके पास 20 फरवरी 2024 को किसी अन्जान नम्बर के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप J-401 Evercore Stock Pull Up Group" में जोड दिया। 29 फरवरी को पहली बार शेयर खरीदने व बेचने की बाते होने लगी।