चितरंगी: एनसीएल सीएमडी बी साईराम ने बीना क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारी मौजूद रहे
एनसीएल सीएमडी बी साईराम ने आज बीना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने खदान क्षेत्र में स्थित पीएनटी, पीटीएस कोल फेस, डेशेलिंग प्लांट, नए सीएचपी में बन रही आधारभूत संरचना इत्यादि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बी साईराम ने नवनिर्मित चंद्रशेखर आजाद इको पार्क का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।